
श्रीगंगानगर।(भटनेर एक्सप्रेस)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफ़नी ट्रम्प अपने पति व्यवसायी माइकल बोलस के साथ भारत के अपने पहले सांस्कृतिक दौरे के दौरान नई दिल्ली में विश्व-प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में पधारे । अक्षरधाम में नीलकंठ वर्णी की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का निर्माण हुआ है।अपने करीबी दोस्तों के साथ इस जोड़े ने इस विशाल स्मारक में प्रदर्शित वास्तुकला की भव्यता, आध्यात्मिक विरासत और पारंपरिक भारतीय कला का अवलोकन किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने मंदिर में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए, शांति और सद्भाव के लिए अभिषेक प्रार्थना की और सांस्कृतिक नाव यात्रा का अनुभव लिया। टिफ़नी एरियाना ट्रम्प ने मंदिर की अतिथि पुस्तिका में लिखकर अपनी सराहना व्यक्त की-यह एक अद्भुत यात्रा थी। इसकी सुंदरता इस दुनिया से परे है। इतनी बेहतरीन यात्रा के लिए आपका धन्यवाद!अपनी यात्रा के बाद, टिफ़नी ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रशंसा साझा की, जिसमें उन्होंने स्वामीनारायण अक्षरधाम को अतुलनीय बताया और इस सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक स्थल के प्रति गहरी सराहना व्यक्त की।
