
श्रीगंगानगर।(भटनेर एक्सप्रेस)सादुलशहर में श्री श्याम मित्र मण्डल समिति के तत्वावधान में 22वां श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 24 से 26 जून तक महामण्डलेश्वर राजशेखरानन्द जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।सेवादार अशोक बंसल के अनुसार महोत्सव की शुरुआत 24 जून को सायं 4:15 बजे भव्य निशान यात्रा से होगी। यह यात्रा सत्यनारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। 25 जून को प्रातः 9:15 बजे श्री श्याम ज्योति अखण्ड पाठ का शुभारम्भ किया जाएगा, जबकि 26 जून को सायं 8:15 बजे भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा।भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा जीतू, शुभांगी सोनी एवं आकाश अरोड़ा भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर करेंगे।महोत्सव के दौरान भव्य निशान यात्रा, आलौकिक श्रृंगार, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, छप्पन भोग एवं भव्य दरबार सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम का आयोजन श्री खाटू श्याम मंदिर के सामने स्थित सादुलशहर डिग्री कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
