
श्रीगंगानगर।( भटनेर एक्सप्रेस)अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन आगामी 23 जून को व्यापारी दिवस के रूप में मनाएगा। जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी ने बताया कि महासम्मेलन की आयोजित सभा में सर्वसम्मति से प्रतिवर्ष 23 जून को “व्यापारी दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। महासम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों का सम्मान भी किया जाएगा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार देश में इंजीनियर दिवस, पुलिस दिवस,मजदूर दिवस, शिक्षक दिवस, चिकित्सक दिवस, नर्सिंग दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाए जाते हैं, उसी प्रकार देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले व्यापारी वर्ग के सम्मान में भी एक विशेष दिवस मनाया जाना चाहिए। सर्व समिति से पारित किए गए प्रस्ताव में उल्लेख किया गया कि व्यापारी वर्ग जीएसटी, आयकर एवं अन्य करों के माध्यम से राष्ट्रीय राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देता है। महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष बनवारीलाल सिंघल ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। व्यापारियों के परिश्रम, ईमानदारी और उद्यमशीलता के कारण ही देश के विकास को निरंतर गति मिल रही है
