
हनुमानगढ़ । पंजाब नैशनल बैंक के मण्डल कार्यालय, हनुमानगढ द्वारा आज बैंक का 130 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैंक में मण्डल प्रमुख प्रदीप कुमार यादव ने स्टॉफ सदस्यों से अपील की कि वे ग्राहकों की जरूरतों को समझकर उन्हें नवीनतक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाएं। अपने उद्बोधन में यादव ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने लाहौर में की थी जिसका मूल उद्देश्य भारतीयों के लिए स्वदेशी बैंक की स्थापना करना था। इस अवसर बैंक द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमरपुरा थेहड़ी में भी एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें बैंक के सहायक महाप्रबंधक दीपक बंसल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके मन से पढाई करें। उन्होंने बच्चों को पंजाब नैशनल बैंक के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया । इस अवसर पर बैंक द्वारा अपनी सामाजिक कॉरपोरेट जिम्म्मेदारी के तहत बच्चों को स्टेशनरी-किट भेंट की गईं तथा विद्यालय में पौधारोपण किया गया।
