
राजस्थान पेंशनर समाज की बैठक में तीर्थयात्रा योजना और पेंशन मुद्दों पर चर्चा
हनुमानगढ़।(भटनेर एक्सप्रेस) राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा टाउन की पाक्षिक बैठक सोमवार को पेंशनर हाल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं पेंशनर्स से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान चमन लाल वाट्स तथा चिमनलाल अरोड़ा का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आरजीएचएस योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी दी, जिस पर मौजूद पेंशनर्स ने संतोष व्यक्त किया। सुरेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 की जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के राजस्थान निवासी, गैर आयकरदाता तथा पूर्व में यात्रा का लाभ नहीं लेने वाले पेंशनर्स इस योजना के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। बैठक में 25 मार्च 2025 को संसद की ओर से पेंशनर्स के वर्गीकरण संबंधी किए गए कानूनी संशोधन पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने आशंका जताई कि यदि आठवें वेतन आयोग का लाभ पुराने पेंशनर्स को नहीं दिया गया तो पेंशनर्स को आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही कोष कार्यालय में 12 जून को आयोजित होने वाले पेंशनर शिविर की जानकारी दी गई। बताया गया कि शिविर में पेंशनर्स नाम, जन्मतिथि, पत्नी के नाम एवं जन्मतिथि में संशोधन सहित एरियर संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। बैठक में अखिलेश कौशिक, हरिश्चंद्र महला, हनुमान राम बिश्नोई, कद्दूराम मित्तल, जयराम सेवकानी, अजीत शेखावत, पुरुषोत्तम शर्मा, जगदीश शर्मा, मनोहर लाल चुघ, पृथ्वीराज किलानिया, रामकिशोर, रामलाल सैन, मोहनलाल गोदारा, हरदीप सिंह, मोहम्मद इशाक खान, श्याम बाबू त्रिपाठी, रमेश कौशिक, जसविंद्र सिंह, सुरेश शेखावत, जगदीश सिद्धप, राजाराम मूंड, रमेश जैन, मोहनलाल वर्मा, सुरेंद्र मोहन कटारिया, बंता सिंह, प्रेमचंद जोईया, शिवनारायण शर्मा, रवि दत्त शर्मा, सुभाष शर्मा सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।
