
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन मजबूती और जनसेवा को बताया भाजपा की प्राथमिकता
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी के हनुमानगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। अपने दौरे के दौरान सबसे पहले जसप्रीत सिंह जेपी का कोहला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा सूखा सिंह महताब सिंह पहुंचकर मत्था टेका तथा सरबत के भले की अरदास की। गुरुद्वारे में उन्होंने समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भारत भूषण शर्मा, भाजपा नेता अमित चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन बागोरिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कड़वा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति होने के साथ-साथ सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जुगल किशोर गौड़, हरदीप शाहपिनी, पारस मिड्ढा, बोहड़ सिंघ सिंघपुरा, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, बलराज मान, कौर सिंघ खोसा, गुरप्रीत गिल, गुरजंट सिंघ खोसा, लेखराम जोशी, ओम सोनी, गुरविंदर मान, अपरजोत सिंह बराड़, दीपेंदर राजावत, भानु प्रताप, मोहम्मद अली, रॉबिन खोसा, तेजिंदर सिंह बराड़, रिपुदमन बराड, नवदीप बराड, जितेंद्र वर्मा, सुभाष सुथार, राजपाल हिरणावाली, उत्तम सिंघ राठौड़, हिमांशु शर्मा, बेअंत सिंह बराड़, बलवंत चिश्तिया, महेंद्र सिंह ढिल्लों, महेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
