
राष्ट्रीय युवक परिषद ने आईटीआई कॉलेज परिसर में लगाए 101 परिण्डे
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) जंक्शन स्थित सेंट्रल जेल के सामने आईटीआई कॉलेज परिसर में आज राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करते हुए 101 परिण्डे लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जीव दया की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम आईटीआई कॉलेज के उपनिदेशक जीत सिंह यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं परिषद सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि तेज गर्मी के कारण पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा लगातार परिण्डे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि परिषद द्वारा पूरे जिले में निरंतर इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान आईटीआई कॉलेज के उपनिदेशक जीत सिंह यादव एवं श्रीमती किरण कौर, सीआई नारकोटिक हनुमानगढ़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी दी कि श्रीमती किरण कौर द्वारा हाल ही में 5 करोड़ 10 लाख रुपये की अफीम पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने तथा समाज में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं, जीत सिंह यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और 51 परिण्डे उपलब्ध कराने के सहयोग हेतु सम्मान प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य में परिषद के अनेक सदस्यों एवं शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिनमें संदीप कुमार अनुदेशक, प्रदीप कुमार अनुदेशक, नरेश कुमार, राजपाल नोखपाल, रामलाल कावलिया, खेमचंद, कुंरडाराम, करनैल सिंह, सुनील छिंपा, रतन सिंह, श्याम कुमार, श्रीमती सुलोचना देवी, दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर परिण्डे लगाए और उनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। अंत में परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा आगे भी इस प्रकार के पर्यावरण एवं समाजसेवी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि मानवता के साथ-साथ प्रकृति और बेजुबान जीवों की रक्षा की जा सके।
