
फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ में 14 जून को होगा आयोजन, निःशुल्क पंजीकरण जारी
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा से पूर्व बेहतर अभ्यास और आत्मविश्वास प्रदान करने के उद्देश्य से फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ द्वारा 14 जून, रविवार को “महानीट परीक्षा” का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे और उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि नीट की अंतिम परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, समय प्रबंधन की क्षमता विकसित करने तथा परीक्षा के दबाव को कम करने के उद्देश्य से महानीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर विषयों की पहचान करने का अवसर मिलेगा। महानीट परीक्षा के लिए निःशुल्क पंजीकरण जारी है। हनुमानगढ़ के अलावा संगरिया, पीलीबंगा, नोहर, भादरा, श्रीगंगानगर, पल्लू सहित हरियाणा के निकटवर्ती क्षेत्रों ऐलनाबाद और डबवाली से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। आयोजकों के अनुसार विद्यार्थियों और अभिभावकों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।संस्थान प्रबंधन का कहना है कि महानीट परीक्षा विद्यार्थियों को वास्तविक प्रतियोगी माहौल का अनुभव कराएगी, जिससे वे आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन का विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपनी तैयारी को और अधिक प्रभावी बना सकें।फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है। संस्थान का मानना है कि इस तरह की अभ्यास परीक्षाएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
