
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) आज व्यापार मंडल धर्मशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में जगदंबा एवं प्राइवेट गोदाम पल्लेदार मजदूर यूनियन सीटू का दूसरा सम्मेलन संपन्न हुआ । सम्मेलन की शुरुआत झंडा रोहण से की गई और मजदूर हकों व जनता के जनवादी आंदोलनों में संघर्ष करते हुए शहीद हुए तमाम साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके उपरांत सम्मेलन की शुरुआत हुई सम्मेलन की अध्यक्षता सत्यनारायण दादा, सहीराम और मिसा राम के तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मजदूरों के वरिष्ठ नेता रामेश्वर वर्मा ने बताया कि आज जिस दौर में आपका सम्मेलन हो रहा है यह देश की आजादी के बाद का सबसे कठीन समय है भाजपा सरकार ने मजदूरों द्वारा हासिल किए गए तमाम श्रम कानूनों को ध्वस्त कर चार लैबर कोडो में तब्दील कर दिया है और श्रमिकों की तमाम सामाजिक सुरक्षा बुढ़ापा पेंशन ईएसआई ईपीएफ दुर्घटना बीमा क्लेम एक्सीडेंटल मृत्यु आदि पर मिलने वाली तमाम सुविधाओं को खत्म कर दिया है दूसरी तरफ सरकार की नीतियों से आम आदमी बेहाल है ।उसके बाद बिरादरना संगठनों से कॉमरेड सुल्तान खान कामरेड बहादुर सिंह चौहान कॉमरेड बसंत सिंह कामरेड रिछपाल सिंह राठौड़ कामरेड ओमप्रकाश ओ पी कामरेड संदीप बसोड ने बधाई संदेश दिया और यह आश्वासन दिया कि आपके संघर्षों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे रिपोर्ट पर 22 साथियों ने बहस में हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए।बहस में आए हुए सुझावों पर चर्चा करते हुए सीटू जिला महासचिव कामरेड शेर सिंह शाक्य ने बताया कि हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि जो सामान पुरी दुनिया में मजदूर तैयार करता है वो सिर्फ सबसे पहले पूंजीपतियों को इस्तेमाल करने के लिए मिलता है हम चाहते हैं कि पहले निर्माण करने वाला मजदूर इस्तेमाल करे जो कपड़ा मजदूर तैयार करता है लेकिन पहनने के लिए उसको नहीं मिलता जो ऐसी मजदूर तैयार करता है लेकिन मजदूर को बैठने के लिए ऐसी नहीं मिलता और वह इस व्यवस्था में संभव ही नहीं है इसलिए हमारा नारा है एकता संघर्ष और समाजवाद हमारा मुख्य लक्ष्य है व्यवस्था परिवर्तन हम हमारे संघर्षों के रास्ते से व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते हैं न्याय की व्यवस्था में बदलाव शाक्य ने मोदी सरकार की नीतियों की घोर आलोचना की जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से किसान और मजदूर विरोधी तमाम नीतियों को लागू किया जा रहा है तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है बेरोजगारी बढ रही है नोकरियां समाप्त हो गई है।अभी पूरे देश के खाद्यान्न क्षेत्र में एफसीआई काम कर रही थी जिसको खत्म कर पूरे देश की खाद्य सुरक्षा को खतरे में डाल दिया गया है और इसको प्राइवेट कंपनी अडानी के हाथों में सौंप दिया गया जिसके आने वाले समय में दुष्परिणाम सामने आएंगे और आजाद भारत में देश की जनता को भुखमरी झेलनी पड़ेगी जब तक मजदूर वर्ग अपनी एकता और संगठन को मजबूत कर मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तीखा नहीं करता तब तक कोई भी परिवर्तन होना संभव नहीं है केंद्र सरकार की नीतियों से महंगाई भंयकर बढी है गैस पेट्रोल डीजल और रोजमर्रा के इस्तेमाल करने वाली चीजों पर 30 गुना महंगाई बड़ी है जिससे मजदूर वर्ग और मेहनतकश आवाम में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन मोदी सरकार के मंत्री व नेता नाचने कूदने में और विदेश यात्राओं में घूमने में लगे हुए उनको इस बात की कोई चिंता ही नहीं की किसान आत्महत्या करें मजदूर आत्महत्या करें उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है यह सम्मेलन इस बात को समझते हुए आने वाले समय में मजदूरों के तमाम हकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के लिए उनकी एक जुटता के लिए भरपूर प्रयास करेगा और हनुमानगढ़ जिले के मजदूर आंदोलन को नई दिशा देगा इसके उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें 15 सदस्य नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें कामरेड खेमा राम को अध्यक्ष, कामरेड विनय कुमार को सचिव कामरेड सहीराम को कोषाध्यक्ष कामरेड सत्य नारायण कामरेड मगंल सिंह को उपाध्यक्ष कामरेड ललन सिंह कामरेड मदन लाल को संयुक्त सचिव कामरेड हुकमा राम कामरेड ओमप्रकाश कामरेड गुरदीप सिंह कामरेड सुच्चा सिंह कामरेड मिसा राम को कमेटी सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया ओर तीन स्थान रिक्त रखे गए। सम्मेलन का समापन करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड आत्मा सिंह ने बताया की पूरे देश में मजदूर आंदोलन और तीखा हुआ है मोदी सरकार की नीतियों की वजह से मजदूरों को न्यूनतम वेतन पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है जिसको लेकर गुजरात हरियाणा मध्य प्रदेश गुड़गांव यूपी राजस्थान के नीमराना आदि जगहों पर फैक्ट्री कारखाने में हड़ताले चल रही है और मजदूर अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहा है ऐसे दौर में तमाम संघर्ष रत मजदूरों के लिए हमारी एकता और संघर्ष अति आवश्यक हो जाता है इसलिए आने वाले समय में व्यापक एकता बनाने और संगठन को मजबूत कर मजदूर हितों के लिए संघर्षों को तीखा करने पर बल दिया गया।
