
कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर दिया गया जोर
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कड़वा का पदभार ग्रहण समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जंक्शन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा कार्यकर्ताओं तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, अनुसूचित जाति एवं वित्त आयोग राजस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेन्द्र नायक, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ. भारतभूषण शर्मा, जुगल किशोर गौड़, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, प्रदेश प्रवक्ता किरण मेघवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कड़वा ने की।समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों और पार्टी के नारों से पूरे परिसर को उत्साहमय बना दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रदीप कड़वा का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण करवाया। कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र नायक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति समाज को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने र्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा समाज के लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और उनके परिश्रम से ही भाजपा लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पद जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने प्रदीप कड़वा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एससी मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप कड़वा के नेतृत्व में एससी मोर्चा जिले में नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची और भाजपा नेता अमित चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा देश में सबसे मजबूत है और इसकी नींव समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी हुई है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कड़वा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा अनुसूचित जाति समाज के हितों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन विस्तार और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में जिला प्रवक्ता कृष्ण तायल, सोशल मीडिया आईटी संयोजक प्रवीण कटारिया, मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल, सोनू मीणा, निखिल जैदिया, अमित यादव, ललित, विकास शर्मा, बिहारीलाल अठवाल, विजय शोभराज, राकेश जोशी, बरकत खान, सुखदेव सिंह, हाकम सिंह पूर्व पार्षद, विकास शर्मा, सुभाष बैनीवाल, दलीप सिंह कस्वां, प्रशांत सिहाग, अशोक जोईया, सुशील गोदारा, विजय सोनी, राजेन्द्र पंवार, राजेश, अशोक खिच्ची, मुकेश ओड़, कृष्णलाल वर्मा, सुरेश धमीजा, सुभाष स्वामी, हीरालाल, भंवरलाल, विनोद टाक, सपना, प्रेमादेवी, भागवंती, डाला बाई, सोना, मंजू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज लावा व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में महिला जिलाध्यक्ष सरोज लावा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। समारोह उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के जोश के साथ संपन्न हुआ।
