
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी का ग्रामीणों ने किया सम्मान
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी के पैतृक गांव गुरुसर में उनके स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लेकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने जसप्रीत सिंह जेपी का माल्यार्पण कर तथा सिरोपा पहनाकर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और ओबीसी समाज को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि जसप्रीत सिंह जेपी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। अपने स्वागत से अभिभूत जसप्रीत सिंह जेपी ने सभी ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। ओबीसी वर्ग के उत्थान और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी जसप्रीत सिंह जेपी के व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुखदेव सिंह , बेअंत सिंह , बगड़ सिंह , हरमीत सिंह , नवदीप सिंह , स्वर्ण सिंह , लखवीर सिंह , बलदेव सिंह , अमरीक सिंह , बूटा सिंह , प्यारा सिंह , मांगीलाल मूँड़ , सोहन सिंह , बलविंदर सिंह ,प्रीतम सिंह , दर्शन सिंह मौजूद थे।
