
टीबी। कस्बे में रविवार को डा अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अमबेडकर की 133वीं जयंती पर प्रभात फेरी का आयोजन धूमधाम से किया। प्रभात फेरी को समाजसेवी कुलवंत सुथार ने डा अंबेडकर भवन से पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी गांव की मुख्य गलियों से होकर गुजरी। प्रभात फेरी में मौजूद लोगों ने हाथों में पंचशील ध्वज व नीले झंडे लेकर जय भीम के नारों से गूंज उठे। बाबा साहब अमर अमर रहे, बाबा तेरी सोच पर पहरा देंगे ठोक कर आदि नारों से नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। मुख्य बाजार में बाबा साहब डॉ अंबेडकर चौक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब की जयंती की बधाई दी तथा कहा कि डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। सभी सुख व सुविधाओं को त्याग उन्होंने वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श व विचार निरंतर हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। उन्होंने बाबा साहब की शिक्षाओं को आत्मसात करने पर बल दिया। इस अवसर पर डा अंबेडकर नवयुवक संघ कोषाध्यक्ष अध्यापक जगदीश कुमार, महासचिव दलिप बीरट, बलवीर चालिया, मांगीलाल, कालू बीरट राम कुमार मेहरड़ा, विनोद बौद्ध, पवन कुमार, मानाराम, बलवंत सिंह,नरसी बौद्ध, पार्षद शिव कुमार, राम सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय व वाचनालय बशीर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रणवीर इण्खिया मनीराम मेहरङा शिवनाथ नेहरा हंसराज ढिल, अमर ज्याणी, कार्तिक खद्दा, मनोज मेहरङा आदि ने बाबा साहब की विचारधारा व सामाजिक कुरीतियों पर अपने विचार रखें डॉ अंबेडकर नवयुवक अध्यक्ष मनोज मेहरङा ने भी बाबा साहब की विचारधारा पर प्रकाश डाला वउनके विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए ग्रामीण युवा साथियों को प्रेरित किया। पुस्तकालय की भौतिक सुख सुविधाओं को भविष्य में विस्तार करने पर चर्चा हुई जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक फायदा मिले। तलवाड़ा झील में डा अंबेडकर नवयुवक संघ की ओर बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
