
पीलीबंगा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया तहसील कमेटी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। तहसीलाध्यक्ष मोहित कुमार इंसा ने बताया कि बाबा साहब ने पूरी दुनिया में शिक्षा के जरिए पहचान बनाई थी और भारत देश को संविधान दिया, जिसमें बाबा साहब ने समानता का अधिकार, महिलाओं को अधिकार, शिक्षा का अधिकार दिया जिसकी बदौलत आज समाज में छुआछूत जेसी बीमारी खत्म हो रही है, बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा तो हमे ज्यादा से ज्यादा लोगो को शिक्षित करना चाहिए। तहसील सचिव कुलदीप कालवा ने कहा कि जिस तरह सरकार आज दमनकारी नीति लाकर सविधान को खत्म करना चाहती है तो हम सभी को जागरूक होकर बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर सविधान को बचाने की जरूरत है युवाओं को शिक्षा के साथ साथ राजनीति में भी आगे आना चाहिए क्योंकि हमारा रोजगार, भविष्य सब सरकार तय करती है। इस अवसर पर जिला महासचिव यश चिलाना, तहसील संयुक्त सचिव पवन पतलान, उपाध्यक्ष सोनू कुक्कड़, राहुल जिनागल, राजू गांधी, सुरेंद्र गांधी, आकाश चिलाना, पीयूष, प्रवीण गांधी, विजय जिनागल आदि मौजूद रहे ।
