
भादरा । बाबा भीमरा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में रविवार को जिला उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दूध व बिस्किट वितरण किया गया। इस अवसर पर बंशीलाल उजिनिया, घीसाराम, अमरनाथ, रामेश्वर लाल, रंजीत, रामस्वरूप, ओमप्रकाश, लालचंद, पीएमओ डॉ. सतवीर बेनीवाल, डॉ. राजेंद्र भंवरिया, नर्सिंग ऑफिसर दिवाकर स्वामी, शंकर लाल, पवन कुमार, जगतपाल आदि मौजूद रहे। उत्साह व श्रद्धाभाव के साथ मनाई अम्बेडकर जयंती देश के संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को गांव सतीपुरा में डॉ भीमराव अम्बेडकर नवयुवक संघ सतीपुरा द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि नवयुवक संघ जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा, युवा नेता प्रेमराज नायक, सरपंच नंदकिशोर, सरपंच गुरलाल सिंह ने बाबा साहब की तस्वीर, प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम के तहत कक्षा 8, 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोतरर सहित राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं व सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सममानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब विधिवे अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। डॉक्टर अंबेडकर ने अपना सारा जीवन समानता भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया । उन्होंने दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए पुरजोर कोशिश की। इस मौके पर रघुवीर मेघवाल, राकेश जीनागल, राकेश रांगेरा, पंकज छाछीया, रामकुमार छाछीया, आत्माराम बामनिया, मनोज रांगेरा, पूर्ण राम रांगेरा, भाला राम जिनागल, रुघा राम रांगेरा, जसराम ढाल विनोद, मनीष, सुनील, गोपाल राम रांगेरा सहित सर्व समाज के लोग व ग्रामीण मौजूद थे। ञ्च तेज & रिपोर्टर हनुमानगढ़ ञ्च तेज & रिपोर्टर हनुमानगढ़ ञ्च तेज & रिपोर्टर हनुमानगढ़ बाबा साहेब द्वारा दी गई शिक्षा पर अमल करने का आह्वान > अम्बेडकर नवयुवक संघ भादरा जयंती कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती का आयोजन अंबेडकर नवयुवक संघ भादरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलूराम तैनाण सेवानिवृती नायब तहसीलदार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केएल बाडेतिया सेवानिवृति अतिरिक्त जिलाधीश थे। विशिष्ट अतिथि अमर सिंह भनखड़ सेवानिवृ सेवानिवृति तहसीलदार, महावीर प्रसाद सबलानिया सेवानिवृती प्रधानाचार्य, धर्मपाल सुमलाण पूर्व प्रधान, राजेश कुमार मेहरड़ा सहायक अभियंता, रतनलाल इंदलिया, शीशराम धांगड़ा कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सिधमुख, महेंद्र पाल खुड़ीवाल, चानणमल रोहिल्ला, हरदत सिंह, शिवनाथ लांबा, ओमप्रकाश कस्वां सेवानिवृा तहसीलदार थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के द्वारा दी गई शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुय अतिथि के एल बाडेटिया ने बाबा साहब के जीवन से शिक्षा ग्रहण करने उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर अमल करने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी बताया कि बाबा साहब कोई एक व्यक्ति विशेष न होकर के वे एक विचारधारा थे जिन्होंने महिलाओं,दलित वर्ग, किसान, मजदूर व अन्य समस्त वर्गों के लिए समानता की भावना को ध्यान में रखकर काम किया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को भी समानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को समान प्रतीक देकर समानिा किया गया। साथ में ही बीआर अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम इकाइयों का गठन व कुरीतियों के त्याग का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मैनपाल इंदलिया, हवा सिंह टंडन, प्रकाश राणा, मंगलाराम सबलानिया, कुंभाराम चोपड़ा, रामस्वरूप सबलानिया, कमलेश इंदलिया, पालाराम बारोटिया, धर्मपाल चोपड़ा, अनिल इंदलिया, जयवीर सिंह तायल, दिलीप कांटीवाल, रोहतास घोटड़, हंसराज सबलानिया, सूरज लहरी, सुभाष चोपड़ा, बलराम इंदलिया, ताराचंद वर्मा, भूप सिंह नोखवाल, लीलू राम पातलान, सतवीर सिंह, विनोद इंदलिया, धर्मपाल चोपड़ा, विक्रम लाखोटिया, अजीत भारतीय, अंजू बाला, भव्या, सविता चौपड़ा, इन्द्रा चौपड़ा, संतोष चौपड़ा, शर्मिला, सावित्री देवी सहित अनेको महिला व पुरुष उपस्थित थे। ञ्च तेज & रिपोर्टर भादरा भाजपा कार्यकर्ााओं ने बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर दी श्रंद्धाजलि भाजपा संगरिया कार्यालय में आज बाबा साहब भीमराव अबेडकर की जयन्ती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी ने बाबा साहब को भारतीय बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बताया। उन्होने कहा कि पूज्य बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथसाथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा है। इस मौके पर जिलामंत्री संजय साहेवाल, नगराना मण्डल अध्यक्ष श्योपत बेनीवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष चरणदास गर्ग, नगर मण्डल उपाध्यक्ष डॉ संजय जिन्दल, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष संजय पारिक, मण्डल उपाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष रामचन्द्र माहोर, नगराना मण्डल महामंत्री राकेश बारूपाल, शक्ति केन्द्र प्रभारी गुरदीप सिंह, अमित खान, रंजीव मरेजा, बुथ अध्यक्ष मदन स्वामी, प्रमोद गुप्ता, जीएसस अध्यक्ष जसवीर सिंह, सुखवीर सिह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ञ्च तेज & रिपोर्टर श्रीगंगानगर अंबेडकर जयंती का आयोजन बीकानेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एह्रश्वलाइज यूनियन बीकानेर मंडल द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न ज्ञान के प्रतीक शोषित -पीडि़त एवं वंचित के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती रेलवे यूनियन भवन कार्यालय अलख सागर मे बनाई गई। इस उपलक्ष्य मे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और जय भीम के नारों को लगा कर हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कॉम ब्रजेश ओझा जोनल उपाध्यक्ष, कॉम गणेश वासिष्ठ ,कॉम अंसार अहमद ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा ये हमारा सौभाग्य है जो हमे इतनी बड़ी हस्ति हमारे देश को मिली आज हमारे देश को संविधान इन्ही के कारण मिला इन्होंने हर वर्ग को ध्यान रखते हुए हमें संविधान अता किया।
