
हनुमानगढ़। श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, हनुमानगढ़ की संचालक मंडल बैठक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन तथा वर्ष 2027-28 के बजट को स्वीकृति दी गई। प्रबंध संचालक उग्रसेन सहारण ने बताया कि बैठक में विभिन्न प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अमी लाल सहारण को संघ के प्रति सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
