
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) श्रीगंगानगर- पदमपुर मार्ग पर पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रत्तेवाला के नजदीक आज शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक दंपति की मृत्यु हो गई। पदमपुर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सुमन जयपाल ने बताया कि मृतक दंपति की पहचान चक 01- जेजे निवासी लखबीरसिंह (50) और उसकी पत्नी निर्मलकौर (45) के रूप में हुई है। दोनों के शव पदमपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखना गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 430 बजे हुआ। उसे दौरान आंधी और बारिश का मौसम था। इसी दौरान गांव रत्तेवाला में पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कर बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक कार चला रहे लखबीरसिंह की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुई निर्मलकौर ने पदमपुर के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हासिल जानकारी के अनुसार लखबीरसिंह आज सुबह अपनी पत्नी को दवा दिलवाने के लिए श्रीगंगानगर आया था। शाम करीब 4 बजे यह दंपति वापस गांव को रवाना हुआ था। पेड़ के साथ टक्कर इतनी जोर से हुई कि कर के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक इस दंपति के दो बेटियां हैं। एक बेटी विदेश में रहती है। इस हादसे से चक 01-जेजे में शोक की लहर दौड़ गई। लखबीरसिंह खेती-बाड़ी करता था और वह अमृतधारी सिख था।
