
विनोद कुमार प्रजापत बने जिला प्रचार सचिव, सेवा कार्यों से दिया सकारात्मक संदेश
हनुमानगढ़।(भटनेर एक्सप्रेस) राष्ट्रीय युवक परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उसंगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए परिषद ने सर्वसम्मति से विनोद कुमार प्रजापत को जिला प्रचार सचिव के पद पर मनोनीत किया। यह निर्णय परिषद के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि विनोद कुमार प्रजापत एक समर्पित समाजसेवी, वृक्षप्रेमी एवं गौभक्त हैं। वे वर्तमान में कुम्हार धर्मशाला में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, सामाजिक जुड़ाव और सेवा भाव को देखते हुए राष्ट्रीय युवक परिषद ने उन्हें पदोन्नत करते हुए जिला प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों ने नवमनोनीत जिला प्रचार सचिव विनोद कुमार प्रजापत का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। पदभार ग्रहण करने के उपरांत विनोद कुमार प्रजापत ने पर्यावरण एवं जीव-जंतु संरक्षण का संदेश देते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए 21 परिंडे लगाए। साथ ही पक्षियों के लिए दाने-चौगे की भी व्यवस्था की गई। इस पहल को उपस्थित सदस्यों ने सराहा और इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर निहाल सिंह,राकेश त्यागी,पवन सोनी,सुनील प्रजापत,विजय प्रजापत,रामलाल कावलिया,रामगोपाल सेन,किशोरी राम आदि उपस्थित रहे ।
