
प्रभुजनों की कुशलक्षेम जानी तथा भोजन प्रसादी परोसी
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) अपना घर आश्रम, पठानवाला, श्रीगंगानगर का अपर जिला न्यायाधीश रविप्रकाश सुथार ने अपने सहयोगियों के साथ दौरा किया। अपना घर आश्रम सचिव जगीर फरमा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही यहाँ निवास कर रहे प्रभुजनों से आत्मीय मुलाकात की। अपर जिला न्यायाधीश ने गहरी मानवीय संवेदना तथा सेवा भाव का परिचय देते हुए प्रभुजनों को भोजन प्रसादी परोसी तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी।अपना घर आश्रम द्वारा अपर जिला न्यायाधीश रविप्रकाश सुथार एवं उनके साथ आए सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया गया तथा उनकी इस सहृदयता व सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम कार्यकारिणी सदस्य, सेवासाथी एवं प्रभुजन उपस्थित थे।
