
सेंट्रल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन, 300 पौधों का नि:शुल्क वितरण
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को टाउन स्थित सेंट्रल पार्क में कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) अभ्यास एवं वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल रहे। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए 21 जून को राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में शानू मीर के निर्देशन में प्रार्थना हुई, जबकि महिला पतंजलि राज्य संवाद प्रभारी पूजा नागपाल ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान आर्य समाज की ओर से वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों को 300 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में एसकेडी यूनिवर्सिटी के योग विभाग की टीम को विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका जोशी के नेतृत्व में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विधायक गणेश राज बंसल एवं निवर्तमान सभापति सुमित रणवां ने सम्मानित किया। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तीर्थ शर्मा, डॉ. कुलदीप, पूर्व पार्षद मनोज बंसल, अजमेर सिंह, राजेश दादरी, मुकेश सैन, महेश सोनी, जैकी सोनी, विक्रम वर्मा, डॉ. कृष्णकांत नागर गोजे तथा अरविंद सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, आनंद मोहन शर्मा, पुष्पलता आर्य, वंदना तथा आर्य समाज की टीम के सदस्यों के साथ हेमलता कंवर, रानी सेवटा, प्रियंका सरां, माया कांटीवाल, अचला वर्मा और ऊषा बब्बर सहित कई योग साधकों ने सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य योग, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। अंत में सभी ने योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं तथा एक व्यक्ति-एक पौधा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन फूसाराम ने किया।
