
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) विश्व योग दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग परिसर में आनंद योग आश्रम के तत्वावधान में भव्य योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ साइकिलिंग ग्रुप, पुरातत्व विभाग नगर परिषद हनुमानगढ़ तथा आयुर्वेद विभाग के सहयोग से लगभग 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु आनंद जोशी द्वारा व उनके योग ग्रुप के साथी जोधा सिंह पुष्पेंद्र सिंह पवन सरावगी कृष्ण जांगिड़ संजय जैन कमल शर्मा सत्यवीर कटारिया पुरुषोत्तम शर्मा और बंटी थरेजा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया गया। आयोजन समिति सदस्य जोधा सिंह भाटी ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग की पावन एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित इस योग शिविर ने विश्व योग दिवस को विशेष उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाने का संदेश दिया।
