
हनुमानगढ़। टाउन के दशहरा मैदान से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित महारैली का रौट्रैक्ट क्लब व रिलाईबल डायग्नोस्टिक द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसी के साथ महारैली में शामिल आमजन के लिए शीतल जल व जलजीरे का भण्डारा भी लगाया गया। इस मौके पर रिलाईबल के दिनेश गुप्ता व रौट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष पारस गर्ग, आशीष गुप्ता व अन्य सदस्यों द्वारा विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा व आशीष पारीक का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर पारस गर्ग, श्याम रामावत जी, यश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, व अन्य सदस्य मौजूद थे। इसी तरह रामनवमी के उपलक्ष में बाबा रामदेव मन्दिर हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा आयोजित भव्य महारैली में भट्टा कॉलोनी निवासियों के सहयोग से भगवान श्रीराम दरबार की झांकी तैयार की गई। बाबा रामदेव मन्दिर से सैकड़ों दुपहिया वाहन पर युवा सवार होकर टाउन दशहरा मैदान पहुचे,जहां महारैली में शामिल हुए। मन्दिर प्रवक्ता साहिल मेहरा ने बताया कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि भगवान श्रीराम अपने घर अयोध्या में स्थापित हो चुके है और उसके बाद रामनवमी पर समस्त हिन्दू समाज में खुशी की लहर है।
