
हनुमानगढ़। टाउन जंक्शन रोड़ स्थित सीटी सेन्टर मार्केट में बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया गया। बैसाखी महोत्सव में पंजाबी संस्कृति को प्रदर्शती करती महिलाएं व बच्चियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देर रंग जमाया। सीटी सेन्टर मार्केट के डायरेक्टर ओम सोनी, आशुतोष हिसारिया, सतीश बंसल ने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे देश की युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति की पहचान तो होगी साथ ही संस्कृतिक का संरक्षण भी होगा। कार्यक्रम के तहत फैशन शो, नृत्य प्रतियोगिता, बोली, गिद्दा व भगड़े का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां का दर्शकों ने लुफ्त उठाया। इस मौके पर शहर गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त बच्चों, महिलाओं को सीटी सेन्टर मार्केट द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीसीएम निदेशक ओम सोनी ने बताया कि हमारी संस्कृति को जिंदा रखने के उद्देश्य से सीटी सेन्टर मार्केट में निरन्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहेगे।
