
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) सूरतगढ़ हनुमानगढ़ बायपास मार्ग पर स्थित अंबिका सिटी कॉलोनी 2 में विकास मंच समिति के तत्वावधान में आज पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समिति की बैठक भी हुई।पौधरोपण कार्यक्रम में सरंक्षक ओमप्रकाश सोनी, नत्थूराम लखेसर, डॉ विजय सहगल, अध्यक्ष पवन वधवा, उपाध्यक्ष संदीप सोनी, सचिव रोहित आहूजा, कोषाध्यक्ष राहुल गुम्बर, बलराज भाटी, राजकुमार बब्बर, अशोक वर्मा, अभिमन्यु लखेसर, मोनू पोल्का, इकविन्दरपालसिंह आदि शामिल रहे। विभिन्न प्रजातियों के 107 पौधे लगाए गए।कॉलोनी की समस्याओं और विकास कार्यों पर सबने चर्चा की गई। मोनू पोल्का ने कॉलोनी में दो स्पीड ब्रेकर बनवाने की जरुरत बताई, जिस पर सभी ने सहमति जताई।इसी माह सपीड ब्रेकर बनवा जायेंगे नए सदस्य बैंक मैनेजर इकविन्दरपालसिंह का स्वागत भी किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
