
श्रीगंगानगर(भटनेर एक्सप्रेस) श्याम योग सेंटर के तत्वावधान में सिटी हॉस्पिटल बेसमेंट में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। “मनभावन श्वास से शांति की खोज” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम मेन अनेक योग साधकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वंदना माहेश्वरी ने किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट एवं पूर्व अपरलोक अभियोजक श्रीमती सुप्रीमा चितलांगिया ने दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने कहा कि-योग केवल शरीर को मोड़ने या कुछ आसन करने का नाम नहीं है, बल्कि यह खुद को खुद से जोड़ने का एक संपूर्ण विज्ञान है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब तनाव हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है, तब योग ही मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का एकमात्र सहारा है। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ ‘योग गेम्स’ और ‘तम्बोला’ जैसी मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। वंदना माहेश्वरी ने प्राणायाम,फेस योगा, मेडिटेशन और योग प्रतियोगिता करवाई गई। निशा अग्रवाल,दिव्या जैन, रिया,अदिति,दीक्षा, ललिता, पूजा यादव,योगिता गोयल, संध्या, नीनू , कल्पना, आयुषी, शैली, अन्नू ने इनाम जीते। करो योग रहो रोग के नारे भी लगे
