
चूरू। घण्टेल गांव में श्रीगोपाल गोशाला सेवा समिति की ओर से चल रही भागवत कथा के समापन पर आयोजनकर्ताओं व ग्रामीणों ने कथा व्यास शंकरदास महाराज का शॉल व दूपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कथा व्यास शंकरदास ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म करने से व्यक्ति की पहचान बनती है। हर इंसान की अपने कर्मों से पहचान बनती है। हर मानव को भगवान की भक्ति करनी चाहिए। जिससे उसके कष्टों का निवारण हो सके। जीवन में कभी बुरे काम नहीं करने चाहिए। बुरे काम करने मनुष्य का जीवन नारकिय बन जाता है। हर व्यक्ति को अच्छाई की तरफ जाना चाहिए। समापन पर गोशाला से गांव में होते हुए ठाकुरजी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई।
