
हनुमानगढ़। पंचायत समिति बीडीओ रविंद्र शर्मा एवं एईएन राजेंद्र जोहम ने सोमवार को ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लगभग आधा दर्जन पंचायत के ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सरावावाला हंसलिया, गोलूवाला सिहागान, अयालकी एवं लौंगवाला पंचायत में बीडीओ रविंद्र शर्मा की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं विभागीय दिशा निर्देशों का कढ़ाई से पालन करने एवं किसी भी कार्य में कोताही नहीं बरतने से भी चेताया। उन्होंने पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण कर समस्त सुविधाओ को पूर्ण रखने के लिए भी कहा। इस मौके पर पंचायत समिति चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सहारन, वीडीओ प्रवीण चावला, योगेंद्र पंवार, सुनील गुर्जर, पूजा शर्मा, एलडीसी इमिलाल, बीएलओ ओमप्रकाश, सीमा रानी, मोहनलाल पारीक, दिनेश कुमार, गुरप्रीत सिंह सहित पंचायत कार्मिक एवं विभागीय कर्मचारी/अधिकारी मौजूद रहे।
