
भादरा। भादरा से साहवा सडक़ पर वार्ड नंबर 15 में आबादी क्षेत्र में कल्याण भूमि, गौशाला व सार्वजनिक पार्क के नजदीक खोले जा रहे शराब ठेका का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। विरोध कर रहे लोगों ने सोमवार को इस सबन्ध में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि साहवा सडक़ पर वार्ड नंबर 15 में शराब ठेका खोला जा रहा है किन्तु पास ही कल्याण भूमि, गौशाला व सार्वजनिक पार्क होने के कारण यहाँ ब‘चों, महिलाओं ,पुरूषों सहित लोगों का आना जाना बना रहता है। यदि यहाँ शराब ठेका खुलता है तो वार्ड नंबर 11,12, 1&,14 व 15 के सभी निवासियों को भारी परेशानी होगी व ठेका खुलने का इन द्वारा विरोध किया जाएगा। ठेका खोलने के प्रति लोगों में रोष व नाराजगी है। ज्ञापन में लोगों के आक्रोश को देखते हुए यहाँ शराब ठेका नहीं खोलने की मांग की गई है। उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय पार्षद अदरीश भुवाण, पार्षद बसारत खां, पार्षद सलीम मोहमद खानजादा, असाद नारीका, रफीक मोहमद फतेखानी, शकील गौरी, पार्षद इमरान ऐलमाण, विक्रम सिंह, मांगू खां नारीका, शहराज सहित अनेक लोग मौजूद थे।
