
पीलीबंगा। लायंस लब अध्यक्ष रमन बाघला ने महंत राजू दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार शाम को कस्बे में आयोजित विराट धर्म यात्रा के मुख्य वक्ता अयोध्या (हनुमानगढ़ी) के महंत राजू दास महाराज ने क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना करते हुए हमेशा सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने का आह्वान कर इस यात्रा के आयोजक रामोत्सव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को भव्य आयोजन के लिए शुभाशीष भी दी।उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अयोध्या में आने का न्योता देते हुए इस धार्मिक तीर्थ स्थल की यात्रा करने का भी सभी से आग्रह किया।महंत राजू दास ने कहा कि कस्बे में ऐसे धार्मिक कार्यक्रम को छोटे बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बताया जिससे आज का युवा वर्ग अपने धर्म और राष्ट्र से जुडक़र उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मौके पर अरोड़वंश से शीतल बाघला,रामोत्सव धर्म यात्रा संयोजक इंद्रजीत नांदीवाल ने महंत जी का पीलीबंगा आगमन पर आभार जताया।
