
हनुमानगढ़| चैत्र नवरात्रि पर्व का समापन राम नवमी के साथ होगा। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म जयंति को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट करवाई गई है। भगवान के दरबार सजा दिए गए है।
वहीं जगत के पालनहार भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर राम नवमी का पर्व घरों में भी श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। घरों तथा मंदिरों में भगवान राम की आरती होगी। पंडित रतनलाल शास्त्री ने बताया कि राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल को 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान मंदिर और घरों में रघुनंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी है।
शास्त्री ने बताया कि राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम के साथ मां सीता, लक्ष्मणजी और बजरंगबली की भी पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन राम का नाम कागज पर लिखने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
