
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) जयपुर की प्रतिष्ठित वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी वेल्थ पिरामिड ने अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रखा है। कंपनी ने रविवार को देशभर के निवेशकों के लिए समर्पित रियल एस्टेट सेवाओं के पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री, उद्योगपति, समाजसेवी और निर्यातक ज्वेलर राजीव अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के संस्थापक पार्थ झंवर सीए और संजय झंवर के नेतृत्व में हुआ। राजीव अरोड़ा ने समारोह में उपस्थित ज्वेलर्स, व्यवसायियों और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच आम जनता की वित्तीय चिंताओं को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निवेशकों और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर वित्तीय प्रबंधन को लेकर उनकी व्यथाएं और सुझाव सुने। महंगाई, निवेश की सुरक्षा और संपत्ति सृजन जैसे मुद्दों पर लोगों के व्यूज का फीडबैक लिया गया।वेल्थ पिरामिड के इस नए पोर्टल का उद्देश्य रियल एस्टेट निवेश को पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाना है। कंपनी अब वेल्थ मैनेजमेंट के साथ प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री, निवेश सलाह और रियल एस्टेट पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की एंड-टू-एंड सेवा देगी। पार्थ झंवर के अनुसार-आज के समय में रियल एस्टेट सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा का जरिया है। हमारा पोर्टल निवेशकों को सही जानकारी और विशेषज्ञ मार्गदर्शन देगा। राजीव अरोड़ा ने वेल्थ पिरामिड की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब वित्तीय संस्थान जनता की आवाज सुनकर सेवाएं डिजाइन करते हैं, तभी सच्चा आर्थिक सशक्तिकरण होता है। जयपुर से शुरू हुई यह पहल अब देशभर के निवेशकों को एक मंच पर जोड़ेगी आयोजन में व्यवसाई नितिन शारदा भगेरिया, सूर्यप्रकाश धूत, नितिन जैन, दीपक धीर, नेमी चंद गुप्ता, राहुल जैन, संजीव जैन, गोविंद कुमार शामिल रहे।
