
टिब्बी (भटनेर एक्सप्रेस) करनाल से रेता भरकर संगरिया जा रहा ट्रक संख्या RJ07GC9305 मंगलवार अल सुबह टिब्बी से तंदूरवाली सड़क मार्ग के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। चना मिलते ही टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने सामने से आ रहे मवेशी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।चालक जसवंत सिंह पुत्र भाला सि जट-सिख वार्ड 4 श्रीगंगानगर व खलासी निशान सिंह पुत्र सुरजीत सिंह रामगढिय़ा सादुलशहर बाल बाल बचेपुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आग लगने से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर अचानक आने वाले आवारा मवेशियों से उत्पन्न खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।
