
हनुमानगढ़। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा अपने समर्थकों के साथ बुधवार 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ टाउन में विशाल पदयात्रा निकालेंगे। मीडिया प्रभारी अश्विनी पारीक ने बताया कि यह पदयात्रा हनुमानगढ़ टाउन के माकपा कार्यालय से टिबी रोड बायपास, धानमंडी, सुभाष चौक, इंदिरा चौक, अग्रसेन पार्क, पुराना बाजार व पोस्ट ऑफिस के आगे से मैन रोड बस स्टैण्ड भारतमाता चौक पर सम्पन्न होगी|
