
रावतसर| रामनवमी के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में निकली विराट भव्य धर्म यात्रा से पूरा शहर भगवा मय हो गया धर्म यात्रा के आयोजन से पहले एक सभा का आयोजन किया गया यह सभा धान मंडी नया ग्राउंड वेयरहाउस के पास आयोजित की गई यहीं से श्री राम धर्म यात्रा का संचालन भी यहां से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य-मुख्य मार्ग से होते हुए भगत सिंह चौक होते हुए बाजार से वार्ड नंबर एक स्थित श्री राम मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई धर्म यात्रा में दो दर्जन से ज्यादा मनमोहक आकर्षक झांकियां सजाई गई पांच दर्जन से ज्यादा घोडिय़ों पर सवार दुर्गा वाहिनी सवार होकर यात्रा में शामिल हुई इसके अलावा भारी संख्या में मातृशक्ति भी यात्रा में ध्वज उठाए हुए जय श्री राम के नारों से उपस्थित थी एक दर्जन से ज्यादा डीजे कि थाप पर श्री राम भक्तों, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ताओ में भारी जोश व उत्साह बना हुआ था श्री राम उत्सव धाम यात्रा का जिस जिस मार्गो से होकर गुजरी वहां पर शहर वासियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया वह जलजीरा कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था भी की धर्म यात्रा को देखने के लिए दोनों तरफ के अलावा लोग चो दीवारों पर भी भारी संख्या महिलाएं, पुरुष बच्चे भी खड़े थे| मां अमृता देवी बिश्नोई की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधों की भी झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र थी घोडिय़ों का नृत्य भी देखने लायक था डीजे की थाप पर एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम रावतसर गुंजायमान हो उठा इस धर्म यात्रा की तैयारीयां पिछले 1 महीना से की जा रही थी श्री रामोत्सव धर्म यात्रा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिहाणी, उपाध्यक्ष रायसिंह बाजिया ,सुशील खदरिया, सचिव दिनेश लढा, कोषाध्यक्ष जगदीश शास्त्री व कृष्ण गेधर, घनश्याम कड़वासरा, विक्रम गोयल,आदि की देखरेख में यह धर्म यात्रा सपन्न हुई धर्म यात्रा में पुलिस व प्रशासन का भी माकुल व्यवस्था की गई थी भाजपा के वरिष्ठ नेता बिशन सिंह शेखावत, पुर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची,दलीप छिपा, जगदीश सोनी, पार्षद संदीप बिहाणी,गुरजीत विडंग,गोतम बंसल, देवीलाल, ट्रक यूनियन प्रधान महेंद्र गोस्वामी नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, बजरंग सिंह सुड्डा, राकेश शास्त्री, इंदर सिंह सुड्डा, कुलदीप गोस्वामी सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मोयल रंग लाल बिश्नोई, मनोज सोनी, संत राम न्योल, सहित अन्य काफी लोगो की उपस्थिति दर्ज की गई।
