नोहर। स्थानीय बिहानी चौक पर स्थित व्यू ह्रश्ववाइंट कोचिंग में मंगलवार को लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला इलेक्शन आइकॉन,पैरा ओलंपिक एथलीट अर्जुन अवार्डी-जगसीर सिंह ने स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सबोधित करते हुए कहा की एक जागरूक मतदाता का फर्ज निभाते हुए मतदान अवश्य करे तथा परिजन, पड़ोसी एवं रिश्तेदारों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कर्नल ओ.पी सुमरा ने सी-विजिल, वीएचए सहित चुनाव आयोग के एह्रश्वप के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर व्यू ह्रश्ववाइंट कोचिंग के निदेशक अनिल ठोलिया, जेपी नेण सहित स्टाफ ने जगसीर सिंह को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर कर स्वागत किया । इस अवसर पर वेदप्रकाश तिवाड़ी, नारायण स्वामी, पवन स्वामी, मदन सुथार, सुरेंद्र सुथार, प्रकाश छींपा, केपी न्योल , चेतन शर्मा, आदम हुसैन, सुरेंद्र स्वामी,पवन छिंरग, सरजीत सिंह, संदीप, प्रकाश,राहुल आदि मौजूद थे

