
नोहर । लोकसभा आम चुनाव 2024 स्वीप गतिविधियों के तहत सहायक रिटर्निग अधिकारी उपखण्डाधिकारी नोहर के निर्देशन में तहसीलदार भार्गवी सांदु की अगुवाई में मंगलवार को सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के सातवें दिवस रंगोली निर्माण, वोट पाती लिखवाना, दीपदान और विद्यार्थियों को पुरष्कृत करते हुए सतरंगी सप्ताह का समापन किया गया । इस कार्यक्रम में लाल रंग की थीम के साथ समस्त मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य से महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने रंगोली का निर्माण किया। जानकी देवी पेड़ीवाल बालिका विद्यालय की विद्यार्थियों ने उपप्राचार्य पुष्पा वर्मा की अगुवाई में वोट ट्री सजाया तथा छात्रों के द्वारा अपने माता-पिता के नाम वोट पाती लिखवाई गई। जिसका अवलोकन तहसीलदार भार्गवी सांदु ने किया। साँय 7 बजे पंचायत समिति तथा नगर पालिका के सामने दीपदान कर सतरंगी सप्ताह का विधिवत समापन किया गया । समापन कार्यक्रम में स्वीप गतिविधियों में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर नोहर गोपाल लाल स्वर्णकार, सहायक रिटर्निग अधिकारी एसडीएम नोहर पंकज गड़वाल तथा तहसीलदार भार्गवी सांदु द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर उनको प्रोत्साहित किया । प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में श्रीमती नर्मदा देवी बिहानी राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, हजारीमल जोरमल पेड़ीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस विद्यार्थी, गौरी शंकर बिहानी राजकीय बालिका महाविद्यालय की बालिकाएं, श्रीमती जानकी देवी पेड़ीवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस की बालिकाएं, अपाला स्कूल आफ एजुकेशन के यूजिक बैंड के विद्यार्थी, बाल विकास विद्यालय के स्काउट विद्यार्थी, चौधरी परमाराम गोदारा आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थी, मोहनलाल साहिवाल बीएड महाविद्यालय के विद्यार्थी इत्यादि शामिल थे। इस सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नोहर गोपाल लाल स्वर्णकार, सहायक रिटर्निग अधिकारी उपखण्डाधिकारी पंकज गढ़वाल, तहसीलदार भार्गवी सांदु, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कड़वासरा, महिला बाल विकास विभाग से रोशनी देवी, राजीविका से प्रभारी राधे श्याम पारीक, बीपीओ उर्मिला, सत्य नारायण, पंचायत समिति नोहर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कौशिक, राजीविक से रजनी कुमारी, एरिया कोऑर्डिनेटर संतोष, दयाराम भादू , समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समस्त आशा वर्कर्स, नगर पालिका नोहर से शनि कुमार, रमेश कुमार, राजकीय बालिका विद्यालय से उपप्राचार्य पुष्पा वर्मा सहित स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुशान्त जांगिड़, रोहतास जाखड, रामनिवास, यूसफ, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे ।
