
महिला एपेक्स क्लब ने समाजसेवा का दिया संदेश
हनुमानगढ़। निर्जला एकादशी के मौके पर गुरुवार को महिला एपेक्स क्लब ने समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड एवं प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं और मरीजों को फल एवं छाछ (लस्सी) का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच किए गए इस सेवा कार्य की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना की। इस सेवा कार्यक्रम में क्लब संरक्षक एलएम रेणु सोंधी, अध्यक्ष सुषमा बैद, सचिव पूजा जैन, सदस्य सुनीता वर्मा एवं साक्षी बैद ने सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों ने स्वयं मरीजों एवं महिलाओं को फल और छाछ वितरित कर सेवा कार्य को सफल बनाया। इस मौके पर रेणु सोंधी ने आश्वस्त किया कि महिला एपेक्स क्लब भविष्य में भी समाजहित, मानव सेवा और धार्मिक आयोजनों से जुड़े कार्यांे में निरंतर योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। सचिव पूजा जैन ने कहा कि क्लब हमेशा से समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यांे में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पुण्य पर्व पर अस्पताल में भर्ती महिलाओं और मरीजों को पौष्टिक आहार एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना सेवा भावना का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से बच्चा वार्ड एवं प्रसूति वार्ड में फल एवं छाछ का वितरण किया गया। महिला एपेक्स क्लब की इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश दिया।
