
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) टाउन क्षेत्र में अशोक लीलैंड वर्कशॉप के बाहर खड़ी एक ट्रेलर ट्रॉली से दो टायर और एक बड़ा जैक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरियाणा के फतेहाबाद निवासी शमशेर पुत्र वीराराम ने टाउन पुलिस थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में शमशेर ने बताया कि उसका ट्रेलर खराब हो जाने के कारण वह उसे मरम्मत के लिए गांव कोहला स्थित अशोक लीलैंड कंपनी की वर्कशॉप में लेकर आया था। वर्कशॉप परिसर में जगह कम होने के कारण कर्मचारियों ने ट्रेलर की ट्रॉली को मुख्य सड़क के किनारे खड़ा करवा दिया। इसी दौरान 23 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रॉली से दो टायर और एक बड़ा जैक चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार जब उसने इस बारे में वर्कशॉप प्रबंधन से जानकारी ली तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर भी आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान और चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्कशॉप प्रबंधन ने वाहन की मरम्मत में भी देरी की और बाद में वाहन तैयार कर सौंपा। शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रॉली वर्कशॉप प्रबंधन के कहने पर बाहर खड़ी की गई थी, इसलिए उनकी लापरवाही के चलते उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाकर अज्ञात चोरों की पहचान करने तथा चोरी हुए टायर और जैक बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।टाउन क्षेत्र में अशोक लीलैंड वर्कशॉप के बाहर खड़ी एक ट्रेलर ट्रॉली से दो टायर और एक बड़ा जैक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरियाणा के फतेहाबाद निवासी शमशेर पुत्र वीराराम ने टाउन पुलिस थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में शमशेर ने बताया कि उसका ट्रेलर खराब हो जाने के कारण वह उसे मरम्मत के लिए गांव कोहला स्थित अशोक लीलैंड कंपनी की वर्कशॉप में लेकर आया था। वर्कशॉप परिसर में जगह कम होने के कारण कर्मचारियों ने ट्रेलर की ट्रॉली को मुख्य सड़क के किनारे खड़ा करवा दिया। इसी दौरान 23 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रॉली से दो टायर और एक बड़ा जैक चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार जब उसने इस बारे में वर्कशॉप प्रबंधन से जानकारी ली तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर भी आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान और चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्कशॉप प्रबंधन ने वाहन की मरम्मत में भी देरी की और बाद में वाहन तैयार कर सौंपा। शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रॉली वर्कशॉप प्रबंधन के कहने पर बाहर खड़ी की गई थी, इसलिए उनकी लापरवाही के चलते उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाकर अज्ञात चोरों की पहचान करने तथा चोरी हुए टायर और जैक बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
