
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस)लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (3233-ई-1) में लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास को निरंतर सामाजिक सरोकार के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर आउटस्टैंडिंग सोशल ब्रांडिंग प्रोजेक्ट ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट विनर अवार्ड की घोषणा की गई है। लॉयंस क्लब विश्वास के अध्यक्ष अमनप्रदीपसिंह काहलों ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 3233 -ई-1 में 200 क्लबों और 7000 से अधिक सदस्यों के बीच कड़े मुकाबले में उनके क्लब को आउटस्टैंडिंग सोशल ब्रांडिंग प्रोजेक्ट ऑफ डिस्ट्रिक्ट विनर के सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा हुई है है। यह घोषणा क्लब की ग्वालियर कॉन्फ्रेंस में प्रांतपाल सुधीर बाजपेई द्वारा की गई। यह अवार्ड क्लब के आगामी बड़े कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।यह 4 वर्षों से अध्यक्ष अमनप्रदीपसिंह काहलों ‘निन्नी’ की अटूट लगन, दूरदर्शी सोच और बेमिसाल विजन का परिणाम है। अध्यक्ष काहलों ने इसे क्लब के प्रत्येक सदस्य के अथक सेवा भाव, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की जीत बताया है।
