
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस)अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा महेश नवमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में समाजसेवी महेश नढ़ाणी को “उत्कृष्ट वैश्य रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव ने प्रदान किया। वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विमल बिहानी ने बताया कि महेश नढ़ाणी के सामाजिक, संगठनात्मक एवं सेवाभावी योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे श्रीगंगानगर महेश्वरी सेवा समिति के दो बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो कर कार्यभार संभाल रहे है। तपोवन ब्लड बैंक एवं तपोवन मनोविकास विद्यालय के कोषाध्यक्ष के साथ -साथ अनेक सामाजिक संस्थाओं और सेवा संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
