
जामा मस्जिद, चोपदार मस्जिद और मदीना मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत, अमन-चैन व भाईचारे का दिया संदेश
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) मोहर्रम के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ शहर में विभिन्न स्थानों पर हजरत इमाम हुसैन की याद में मीठे पानी एवं शरबत की छबीलें लगाई गईं। जामा मस्जिद, चोपदार मस्जिद और मदीना मस्जिद सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। छबीलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सेवा कार्य में भाग लिया तथा राहगीरों को शरबत पिलाकर इंसानियत, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया।मोहर्रम के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए विशेष दुआएं की गईं। वक्ताओं ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सत्य, न्याय, मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका जीवन त्याग, साहस और इंसानियत की मिसाल है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमजद खान, प्रधान इकबाल खान, हाजी लाल मोहम्मद, बाबू खान, शहजाद खान, तौफीक टाक (मिनी), शाहरुख टाक, अरशद खान, साहिल टाक, साजिद खान, इमरान खान, अफजल जोइया, तालिम टाक, नावेद, आदिल खान, समीर नागरा, अदरीश अली, तारीफ खान, इकबाल खान, बबलू खान, फैज़ान जोइया, रवि एवं अविन छाबड़ा सहित अनेक लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग दिया।आयोजकों ने बताया कि मोहर्रम केवल मातम का पर्व नहीं, बल्कि मानवता, त्याग और सेवा का संदेश देने का अवसर भी है। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। दिनभर छबीलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही और सभी ने सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अमन-चैन बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
