
नोहर(भटनेर एक्सप्रेस)राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की जिला शाखा हनुमानगढ़ व उपशाखा नोहर की संयुक्त बैठक राउमावि नोहर मे प्रदेश संरक्षक मंगल चद पण्डा की अध्यक्षता मे सपन्न हुई। बैठक मे कृष्ण कुमार ढाका ने तृतीय श्रेणी शिक्षको के स्थानान्तरण तुरन्त प्रभाव से करने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक को राजनैतिक रूप से प्रताडि़त नही किया जाए । राममूर्ति स्वामी ने गुणवाापूर्ण शिक्षा पर जोर देने की जरूरत बताया । जगदीश ढाका ने सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही। । बैठक मे मंगल चन्द पण्डा ने अपने विचार रखते हुए संगठन की रीति नीति पर विचार करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया । बैठक मे निहाल कड़वासरा ने शिक्षा मे राजनैतिक हस्ताक्षेप की आलोचना करते हुए शिक्षा पर कार्य करने की आवश्यकता बताया । बैठक मे हरिसिह घिंटाला , पूर्णमल सैनी तरुण गर्वा, राजेन्द्र पूनिया, सतपाल डूडी, शिशपाल आर्य, भागीरथ अमरोया आदि ने विचार रखे। बैठक में शिक्षको की विभिन्न समस्याएं जैसे 2012 से पहले के शिक्षको की ञ्जश्वञ्ज की आवश्यकता तुरन्त हटाने, वेतन विसंगति , आठवे वेतन आयोग को अतिशीघ्र लागू करने सहित विभिन मांगो रखी। बैठक मे जिला शाखा हनुमानगढ़ के चुनाव भी सर्वसमति से हुये जिसमे जिलाध्याक्ष मास्टर तरुण मेघवाल जिला मन्त्री सत्यपाल डूडी, अतिरिक्त मंत्रीअशोक शर्मा, का निर्वाचन किया गया. उपशाखा नोहर के चुनाव सर्वसमति से किये गये, जिसमे उपशाखा अध्यक्ष राजेन्द्र पूनिया, मंत्री दलीप भोजक को बनाया गया . बैठक में कृष्ण कुमार चाहर ,मनोज सोनी, हरिसिह , सुरेन्द्र सैनी, रामकुमार महिया, ऋषि , गुरुचरण, राजवीर, प्रयाग संह, अशोक शर्मा, कुलदीप, चन्दराम, हनुमान लदोईया, गोरीशंकर सहू, भूपराम भादू, भानमल सैनी , सज्जन कुमार, राहिताश सुधार, शिशानाल सिंह, माडूराम, रामप्रताप सापूनिया, मंगतुराम सहारज, युनुस मोहमद, दलीप भोजक , अमरसिंह, गजेन्द्र, सुभाष गोदारा, कातूराम शर्मा, हनुमान प्रसाद सहारज, इन्द्रचन्द मनोज सोनी याली शर्मा, इन्द्राज जसाना आदि शिक्षको ने भाग लिया।
