
पेपर लीक पर केंद्र को घेरा, खुद के 15 घोटालों पर चुप्पी साध ली
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, लेकिन जब सवाल खुद उनकी पार्टी की पुरानी सरकार के पेपर लीक घोटालों पर आया तो पूरा हॉल सन्नाटे में डूब गया।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान, विधायक व जिलाध्यक्ष रुपिंदरसिंह रूबी तथा विधायक श्रीमती शिमला देवी नायक ने दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में प्रेस वार्ता बुलाई। मुद्दा था- नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियां।रुपिंदरसिंह रूबी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की शिक्षा नीति पूरी तरह फेल हो गई है। नीट आयोजित करने वाली एजेंसी और सीबीएसई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि नीट पहले भी कई बार फेल हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों का पता नहीं चला।प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान ने उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों के पेपर लीक का जिक्र किया, लेकिन राजस्थान का नाम लेने से बचते नजर आए। विधायक शिमलादेवी नायक ने युवाओं के भविष्य चौपट होने और आत्महत्याओं का मुद्दा उठाया।
