
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) बीकानेर में पुलिस ने अनेक मामलों में बरामद तथा जब्त किए गए मादक पदार्थों को आज नष्ट करने की कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक मृदु कच्छावा के अनुसार ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में आज 2013 किलो डोडा पोस्त, 10 किलो 767 ग्राम गांजा, 302.73 ग्राम एमडी ड्रग्स, 343.54 ग्राम स्मैक ,54.83 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स तथा 59 नशीली गोलियों को नष्ट किया गया।यह नशीले पदार्थ 130 मामलों में जब्त तथा बरामद किए गए थे। इनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 3 करोड़ 21 लाख 36 लाख 275 आंकी गई है। इस कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्तीसिंह राठौड़, पुलिस इंस्पेक्टर (अपराध सहायक)सुभाष बिजारणिया ,सब इंस्पेक्टर जगदीश ,कांस्टेबल श्रवण तथा सुनील मौजूद रहे। इन पदार्थों को एक प्लांट में ले जलाकर नष्ट किया गया।
