
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में कल देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया मृतक युवक की पहचान श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ थाना क्षेत्र में चक 7-जी निवासी पेमाराम के रूप में हुई है। दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है यह हादसा कल देर रात को महाजन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर गांव मोखमपुरा के पास हुआ पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली बीकानेर से श्रीगंगानगर की तरफ जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार दो युवक इसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तुरंत मदद की और दोनों को भारी ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चूनावढ़ थाना क्षेत्र के चक 7-जी गांव के निवासी पेमाराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र शर्मा के अनुसार, ट्रैक्टर के पलटने से यह हादसा हुआ। दोनों युवकों के परिवारजन आज सुबह महाजन पहुंचे। पेमाराम का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। दूसरे घायल युवक का उसके परिवार वाले इलाज करवा रहे हैं।
