
एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, दो दिन पहले थानाधिकारी को दिया था ज्ञाप
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्याम सिंह कॉलोनी के वार्डवासियों की बैठक रविवार को सार्वजनिक वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में वार्ड में कथित रूप से संचालित अवैध पीजी, वहां रहने वाले कुछ युवकों द्वारा की जा रही उद्दंडता तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वार्डवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।बैठक में वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई आवासीय मकानों में नियमों के विपरीत पीजी संचालित किए जा रहे हैं। इन पीजी में रहने वाले कुछ युवकों की गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है तथा मोहल्लेवासियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वार्डवासी विक्रम बंसल ने बताया कि इसी संबंध में दो दिन पूर्व हनुमानगढ़ जंक्शन थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में एक पीजी में रहने वाले युवक पर कथित रूप से नशे का कारोबार करने, नशे की हालत में उत्पात मचाने तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के आरोप लगाए गए थे। आज दिन तक उसपर कोई करवाई की कर न ही युवक का कुछ पता लगा। खास बात यह रही कि पीजी संचालक के पास युवक के सभी दस्तावेज नकली पाये गए जो कि बेहद चिंता का विषय है। साथ ही पॉलिसी प्रशासन को शिकायत करने के बाद पीजी संचालक अवतार सिंह आमजन धमकी दे रहा है और युवकों से दुपहिया वाहन से गेडिया मरवाकर पटाखे भी बाजवा रहा है ताकि उनका खोफ वार्ड में बने। इसके अलावा आसपास संचालित पीजी की जांच, नियमों की पालना, फायर सेफ्टी व्यवस्था की समीक्षा तथा मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई थी।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से पीजी संचालकों के दस्तावेज, लाइसेंस, सुरक्षा मानकों तथा वहां रहने वाले लोगों का सत्यापन कराने की मांग भी दोहराई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि आगामी एक सप्ताह के भीतर पुलिस प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की और वार्डवासियों की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात तथा उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देने जैसे कदम उठाए जाएंगे।बैठक में उपस्थित वार्डवासियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
