
संगरिया। (भटनेर एक्सप्रेस) भारत विकास परिषद, शाखा संगरिया द्वारा परिषद के संस्थापक स्व. डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पंचायती धर्मशाला में स्व. डॉ. संजीव जिन्दल स्मृति रक्तदान शिविर एवं आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शाखा सेवा संयोजक अमित बाघला ने बताया कि शिविर में महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा 96 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, वहीं 250 से अधिक लोगों ने आयुर्वेदिक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शाखा सचिव राजेन्द्र सैन एवं कोषाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, श्री गुरु गोविन्द सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिन्दल, नीलम सोनी,सविता जिन्दल, हर्ष जिन्दल,कमल जिन्दल,नीलम बंसल एवं सुमन अग्रवाल सहित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। शाखा अध्यक्ष धर्मेन्द्र अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। सेवा पखवाड़े के माध्यम से परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा और मानवता के संस्कारों को मजबूत करना है। वाग्भट्ट वैलनेस सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए रक्तदान के साथ-साथ आयुर्वेद आधारित जीवनशैली को अपनाना भी आवश्यक है।

आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। शिविर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों में डॉ. राकेश सहारण, कुलदीप कटारिया, राजेश डोडा, संजीव मुंजाल, मनोज गुप्ता, राज किंगरा, कृष्ण सोनी, सुमन बंसल, डिप्टी बंसल, राकेश अग्रवाल, सतीश गर्ग, कुलतार ग्रोवर, राजेन्द्र साईंच, अमरनाथ पेंटर, मोहन जैन, अशोक कांसल, सतीश नागपाल, गुलाब सैन,पूनम गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में परिषद के संरक्षक रामलाल बिस्सू, प्रांतीय प्रभारी कैलाश वर्मा, अरुण अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष आनंद बागड़िया, कपिल बंसल, डॉ. अनूप कुमार, लवली गर्ग, अविनाश बंसल, परविन्द्र सिद्धू, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, संदीप गोदारा, डॉ. भूपराम वर्मा, रिंकू गाबा, खेतपाल बेनीवाल, प्रिंस मिड्ढा, विवेक गुप्ता, चेतन गुप्ता, अर्जुन कश्यप, पवन रोहिला, प्रकाश रोहिला, रविन्द्र जिन्दल, प्रदीप सिंगला, स्वर्ण संगर, नत्थू गहलोत, इन्द्रपाल बशीर, राजकुमार अग्रवाल, शुभम गर्ग, पवन सैन, अरुण वर्मा, रिक्की सिंगला, रोहित बंसल, कुलदीप गर्ग एवं दीपक शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सेवाएं देकर आयोजन को सफल बनाया।
