
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) क्षेत्र की प्रमुख धाणका धर्मशाला में धाणका समाज द्वारा संत कबीर दास जी का 629 वाँ प्रकट दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।इस मौके पर धर्मशाला प्रांगण में संत कबीर जी की वाणी का गुणगान कर लंगर वितरण कर प्रकट दिवस को बेहद खास मनाया गया और वही आए हुए अतिथियों को एक एक पौधा देकर स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित पर्यावरण का संदेश धाणका समाज द्वारा दिया गया।

आज संत कबीरदास जी के चित्र के समक्ष पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ और धानका समाज के अध्यक्ष कश्मीरी लाल इंदौरा ने पुष्प अर्पित किए और लंगर की शुरुआत की।इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार गौड़,धानका समाज के अध्यक्ष कश्मीरी लाल इंदौरा,पार्षद बाबूलाल निर्वाण,पूर्व पार्षद सुनीता देवी इंदौरा,राजेश नागर,अनिल धारीवाल,बंटी मौर्य,सुरेश नागर,राजकुमार सोलंकी,हिमांशु खन्ना,सोहनलाल बागड़ी,सुरेश खटक,सुशील देहडान राजेंद्र सल्होत्रा,विष्णु मेघवाल,विजय इटकान,मदन खन्ना,मदन मौर्य,अभिषेक इंदौरा,नवीन दिलोद,राजेंद्र पचेरवाल,पंकज तंवर,पाले सुरलिया,जतिन इंदौरा,अनिकेत इंदौरा,जतिन जीनगर,भारत खन्ना,मुकेश खरोड,संजय बॉस,वंश इटकान,कृष्णलाल,मयंक समेत अनेकों सामाजिक लोग मौजूद रहे
