
सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी तथा ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी तथा ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ‘अरोड़ा खत्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल तथा सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गायक सिमरजीत सिंह मरवाहा ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित होटल आमोर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी विष्णु खत्री तथा औषधि नियंत्रण अधिकारी श्वेता छाबड़ा थे। कार्यक्रम में गायक रश्मि अरोड़ा, शोभित, जस कलरवाला, भव्या सोनी, युक्ता नायक, सुनील मौर्य, साहिबजोत सिंह आदि ने नये-पुराने सदाबहार गीतों से अद्भुत समां बांधा। समारोह के दौरान अतिथियों तथा प्रदेशाध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल व प्रदेश महामंत्री सूर्यवंशी सिमरजीत सिंह मरवाहा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने, कला साधना तथा निरंतर समाज सेवा के लिए कंवलजीत सिंह चुघ, प्रेम वधवा, हरजीत मिगलानी हैप्पी, गुरबचन सिंह वासन, तुलसी मिड्ढा, फिजियो मनीष कपूर को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी गायक कलाकारों का भी अभिनंदन-सम्मान किया गया। वक्ताओं ने संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर अवश्य संगीत की जादुई दुनिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना के लिए बेहद जरूरी बताया।इस अवसर पर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल, प्रदेश सचिव सूर्यवंशी हरजीत मिगलानी ‘हैप्पी’, सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर सिमरजीत सिंह, मूलचंद गेरा, धर्मवीर डुडेजा, राकेश नारंग, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज तनेजा, जिला व्यापार संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता व महासचिव नरेश सेतिया, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, रणजीत सिंह वासन, कुलवंत राय मक्कड़, गौरव तलवार, जुगल किशोर आहुजा, राजा मक्कड़, संजू नागपाल, ललित बहल, राजीव अरोड़ा, सोमनाथ विग, मनीष गोयल, काली चरण अग्रवाल सहित सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी तथा ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी पदाधिकारी, सदस्य, संगीत प्रेमी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् सभी ने सहभोज ग्रहण किया।
