
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति, श्रीगंगानगर की जून माह की आम सभा की बैठक जवाहर नगर सेक्टर-1 इंदिरा वाटिका के समीप स्थित तपोवन हथाई केंद्र में आयोजित की गई। अध्यक्ष हरपाल सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के गत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया गया तथा जून माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर जन्मदिवस पर 90 वर्षीय डॉ. बलदेव सिंह मान, 80 वर्षीय इंजी. सुभाष सहारण, 75 वर्षीय रामेश्वर लाल जोशी, एन.आर. अदलखा तथा 70 वर्षीय डॉ. महेश भारती को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जन्मदिन वाले अन्य सदस्यों इंजी. कालू राम असेरी, डॉ. वाई.बी. वधवा, इंजी. सुरेश बत्रा तथा डॉ. आर.के. शर्मा का माल्यार्पण कर एवं उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। सदस्य नाथू राम वर्मा ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सबको मिष्ठान वितरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बंधन बैंक अधिकारियों ने सदस्यों को वित्त प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए बचत खाते व फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बंधन बैंक द्वारा सदस्यों के लिए नाश्ते का विशेष प्रबंध किया गया था।बैठक में सुरेंद्र शर्मा,चंद्र मोहन छाबड़ा, स. अवतार सिंह तथा बिशम्बर दास भाटिया ने सदाबहार नये-पुराने गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. दौलत राम सेन ने किया। सभा के समापन पर अध्यक्ष हरपाल सिंह सिद्धू ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति, श्रीगंगानगर पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

