
13 वर्षीय मासूम के साथ हुई अमानवीय घटना की अग्र समिति ने की कड़े शब्दों में निंदा, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) सिद्ध पीठ श्री झांकी वाले बालाजी महाराज की पावन प्रेरणा से अग्र सेवा समिति परिवार, युवा अग्र सेवा समिति परिवार एवं महिला अग्र सेवा समिति परिवार द्वारा ‘गौ सेवा परमो धर्म’ सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि इस प्रकल्प के तहत सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में भीषण गर्मी को देखते हुए गौवंश को 2400 किलो हरा चारा खिलाने के साथ-साथ 500 किलो हरी सब्जियां खिलाई गई। इस सेवा कार्य में कुणाल-किरण अग्रवाल, बाबू बंसल, के.आर. ट्रांसपोर्ट के आभा अरोड़ा एवं स्वर्गीय श्रीमती भजनलाल की पावन स्मृति में मनीष-सचिन मित्तल द्वारा 600-600 किलो हरे चारे का तथा स्वर्गीय सतपाल बंसल की पावन स्मृति में तरुण-नीलम बंसल व मनीष-सचिन मित्तल द्वारा 500 किलो हरी सब्जियों का सहयोग दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या एवं अनिल गोयल की शादी की सालगिरह पर केक काटा गया एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् गौ सेवकों को आम वितरित किए गए। इस मौके पर उपस्थित अग्र समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने 13 साल की बच्ची के साथ हुई अमानवीय व शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में घोर निंदा की तथा सरकार व प्रशासन से मांग की कि इस मामले के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करके कठोरतम सजा दिलाई जाए। अध्यक्ष किशन खारीवाल ने जून माह में आयोजित वृहद सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे माह गौवंश को 9600 किलो हरा चारा व 2000 किलो हरी सब्जियां खिलाई गई। इसके अतिरिक्त लोक कल्याणार्थ सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज को भोग लगाकर भक्तजनों को 600 किलो आम, 200 लीटर आइसक्रीम, 4824 बोतल लेमन-जीरा तथा 600 पैकेट छाछ का सुव्यवस्थित वितरण किया गया। आगामी सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि जीव दया एवं गौसेवा प्रकल्प के तहत 5 जुलाई, रविवार को सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में गौवंश को 2400 किलो हरा चारा तथा 600 किलो हरी सब्जियां खिलाई जाएगी। नियमित गौसेवा, पक्षी सेवा तथा अन्नदान महादान प्रकल्प में सहयोग हेतु इच्छुक समाजसेवी अध्यक्ष किशन खारीवाल से मोबाइल नंबर 96360-76500 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर किशन खारीवाल, राकेश सिंघल, नितिन खारीवाल, योगेश मंगल, कुणाल अग्रवाल, विक्की मित्तल, अनमोल सिंघल, दिनेश गोयल, प्रिन्स गोयल, मनीष मित्तल, सुरेन्द्र सिंघल, रोहित अग्रवाल, रितू गोयल, आभा अरोड़ा, अनिल वालिया, विद्या गोयल सहित अग्र सेवा समिति पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य व्यक्ति एवं गौ सेवक उपस्थित थे।
